फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pension Scheme: सरकार इन लोगों को दे रही है एक हजार रुपये की मासिक पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Sun, 25 Dec 2022 12:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UP Divyang Pension Yojana - फोटो : i stock
Divyang Pension Yojana: समाज में विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के वंचित तबके को ऊपर उठाना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम दिव्यांग पेंशन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार दिव्यांगजनों को पेंशन प्रदान करने का काम रही है। दिव्यांग पेंशन योजना का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। स्कीम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार उन लोगों को एक हजार रुपये की पेंशन प्रदान कर रही है, जो किसी कारणवश अपने शारीरिक अंग को खो चुके हैं। इस स्कीम का लाभ उन्हीं दिव्यांगजनों को दिया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
UP Divyang Pension Yojana - फोटो : i stock
इस स्कीम का लाभ उन्हीं दिव्यांगजनों को मिलता है, जिनकी सालाना आय (ग्रामीण) 46,080 और (शहरी) 56,460 रुपये से अधिक नहीं है। हालांकि, पेंशन का लाभ आपको जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आवेदन को अप्रूव करने के बाद ही मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
UP Divyang Pension Yojana - फोटो : i stock
अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको सामाजिक कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर विजिट करना है। 

BSNL: 107 रुपये के रिचार्ज में मिलती है 40 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग के साथ मिल रहे हैं ये बेनिफिट्स

4 of 5
UP Divyang Pension Yojana - फोटो : i stock
वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको आवेदन करते समय अपनी जरूरी डिटेल्स को फिल करके दस्तावेजों को अपलोड करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद ई-पेमेंट करें। आवेदन अप्रूव होने के बाद आपको हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Divyang Pension Yojana - फोटो : i stock
दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है। इस स्कीम का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जो उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हैं। इसके अलावा स्कीम का लाभ 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को दिया जाता है।

 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें