फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, सिर्फ इतने ही दिन में डबल हो जाएगा पैसा

Sun, 10 Dec 2023 03:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : iStock
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: पोस्ट ऑफिस में कई तरह की छोटी बचत योजनाएं चल रही हैं। यह योजनाएं निवेशकों को जबरदस्त फायदा दे रही है और लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में किसान विकास पत्र योजना भी शामिल है। इस योजना में निवेशकों का पैसा डबल होने की गारंटी मिलती है। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए किसान विकास पत्र अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस स्कीम पर 7 फीसदी से ज्यादा का ब्याज दिया जा रहा है। 

लोग हमेशा सुरक्षित निवेश की तलाश करते हैं। अपनी कमाई में कुछ न कुछ बचत करके ऐसी जगह निवेश करते हैं, जहां उनका पैसा सुरक्षित रहे। इसके साथ ही जबरदस्त रिटर्न भी मिले। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं अच्छा विकल्प साबित हो रही है। किसान विकास पत्र योजना में 7.5 फीसदी का शानदार ब्याज मिल रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में आप 1000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। किसान विकास पत्र स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है। आप इस योजना में जितना चाहें निवेश कर सकते हैं और फायदा ले सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : Istock
आप एक हजार रुपये निवेश की शुरुआत के साथ 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। सबसे खास यह है कि इस योजना में आप ज्वॉइंट अकाउंट खोलकर भी निवेश कर सकते हैं। किसान विकास पत्र में नॉमिनी की सुविधा भी मिलती है। इसमें 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे भी अपने नाम से केवीपी खाता खोल सकते हैं। 

जानना जरूरी: क्या किरायेदार जिस घर में दस साल से ज्यादा समय से रह रहा है, उस संपत्ति पर कर सकता है अपना दावा

4 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : Istock
इतने दिन में पैसा होगा डबल

इस स्कीम में पैसा डबल होने के लिए आपको 9 साल 7 महीने के लिए निवेश करना होगा। अगर आप किसान विकास पत्र योजना में 115 महीने के लिए 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो इस अवधि में यह पैसा दो लाख रुपये हो जाएंगे। अगर आप इस स्कीम में पांच लाख रुपये लगाते हैं, तो आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : pixabay

पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसान विकास पत्र में निवेश की गई राशि पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग के आधार की जाती है। मतलब यह है कि इसमें आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इस स्कीम में पहले 132 महीने का समय लगता था। इस साल की शुरुआत में यानी जनवरी 2023 में सरकार ने घटाकर 120 महीने किया था और इसके कुछ महीने बाद ही निवेशकों को और फायदा देने के लिए टैन्योर को घटाकर 115 महीने कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें