फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Saving Account: इस तरीके से खुलवा सकते हैं पोस्ट ऑफिस में बचत खाता, मिलते हैं कई फायदे

Tue, 06 Aug 2024 04:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Saving Account in Post Office: आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता है। लोग अपनी मेहनत की कमाई को इस खाते में जमा करते हैं और अपनी जरूरतों के हिसाब से खर्च करते हैं। यही नहीं लोग अपने आने वाले भविष्य के लिए भी पैसे इसी खाते में बचाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग बैंक खाते की तरह ही पोस्ट ऑफिस में भी अपना खाता खुलवाते हैं। इसके अपने कई फायदे होते हैं। जैसे- आकर्षक ब्याज का मिलना, सरकारी योजनाओं में लाभ मिलना आदि। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुल जाए तो आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आप पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवाएं? - फोटो : Istock
इस तरीके से खुलवा सकते हैं पोस्ट ऑफिस में अपना खाता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुल जाए तो ऐसे हो सकता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होता है
  • यहां जाकर आपको सबसे पहले संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • ये अधिकारी आपको बचत खाता खुलवाने वाला फॉर्म देते हैं
  • फिर इस फॉर्म को भर लें जिसमें आपको खाता खुलवाने का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, पते जैसी बाकी जानकारियां भरनी हैं
  • ध्यान दें कि सारी जानकारी सही भरें, गलत न भरें वरना आपको दिक्कत हो सकती है

4 of 5
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब इस भरे हुए फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
  • इन दस्तावेजों में आपको आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेजों की कॉपी लगवानी है
  • एड्रेस प्रूफ में आप बिजली का बिल या राशन कार्ड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब जब आपका फॉर्म तैयार है और आप साथ में दस्तावेज भी लगा चुके हैं, तो फिर आपको पोस्ट ऑफिस में मौजूद संबंधित अधिकारी को ये फॉर्म जमा करवाना होता है
  • इसके बाद आपके आवेदन को चेक किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका बचत खाता पोस्ट ऑफिस में खोल दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें