Ayushman Card: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? क्या आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं? दरअसल, ये सवाल इसलिए भी हैं क्योंकि सरकार जब कोई लाभकारी या कल्याणकारी योजना चलाती है तो उससे जुड़ने वाले लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। इसके लिए सरकार काफी पैसे खर्च करती है। आप इसे आयुष्मान भारत योजना से समझ सकते हैं जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को लाभ दिए जाते हैं। ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। आपको भी अगर इस योजना का लाभ लेना है तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलता है? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के अंतर्गत आप को क्या लाभ मिलता है...