PNG Connection Availability Check: देश में अलग-अलग शहरों से गैस सिलिंडर की किल्लत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं और लोग एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर चिंता में है।
देखने में आ रहा है कि लोग सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं और लोग गोदाम तक सोच रहे हैं। हालांकि, उन लोगों को फिलहाल कोई दिक्कत देखने को नहीं मिल रही है जिनके घर में पीएनजी गैस कनेक्शन लगा है यानी गैस वाली पाइपलाइन लगी है। ऐसे में अगर आप भी इस पीएनजी गैस कनेक्शन को लगवाने की सोच रह हैं, तो चलिए जानते हैं आप इसे कैसे लगवा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं।