Irctc sikkim tour package: भारत के उत्तर-पूर्व में बसा सिक्किम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फ से ढके पहाड़ों, शांत घाटियों और बौद्ध मठों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करती है। अगर आप भी सिक्किम की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए एक खास सिक्किम प्लेटिनम टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम की खूबसूरत और मशहूर जगहों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको सभी जरूरी और पर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी।