PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria In Hindi: सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। वहीं, समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर करने के लिए इनमें बदलाव भी किए जाते हैं। जबकि, कई योजनाओं को नए तौर पर शुरू किया जाता है। जैसे, सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की।
इस योजना का लाभ उन लोगों को लाभ पहुंचाना है जो 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं। इस योजना के तहत न सिर्फ काम को एडवांस तौर पर सीखना बल्कि, कई आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों और इस योजना से जुड़े हो। इसलिए अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाह रहे हैं तो यहां जान सकते हैं इस योजना का लाभ किसे मिलता है और कौन इस योजना से जुड़ सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...