फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के नाम पर चल रही बड़ी धोखाधड़ी, जरूर जान लें ये बातें वरना लग सकती है बड़ी चपत

Thu, 08 Feb 2024 12:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
PM Awas Yojana: देश में गरीब लोगों को घर प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकार मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। देश में बड़े पैमाने पर लोग केंद्र सरकार की इस शानदार स्कीम का लाभ उठाकर अपने घर बनाने का सपना साकार कर रहे हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फ्रॉड को भी अंजाम दिया जा रहा है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कई फ्रॉड सामने निकलकर आए हैं। धोखेबाजों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने का एक शातिर अंदाज निकाला है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
इसमें वह सबसे पहले लोगों को कॉल करके कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी बोल रहे हैं। इसके बाद वे फोन पर लोगों को बताते हैं कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में आया है। और उन्हें घर बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। 

4 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
इसके बाद ये ठग लोगों को इस योजना का लाभ लेने के नाम पर कुछ पैसों को जमा करने के लिए कहते हैं। कई मासूम लोग जालसाजों की इस धोखाधड़ी में फंस जाते हैं और ठगों के खाते में पैसे भेज देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
आपको इस तरह के फर्जीवाड़े में नहीं फसना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Bike Tips And Tricks: अपनी बाइक में हर हफ्ते जरूर करें ये काम, बेहतर माइलेज के साथ मिलेंगे ये फायदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें