PM Suryoday Yojana: वैसे तो भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। वहीं, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लौटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक योजना लॉन्च की। दरअसल, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिससे लोगों को बिजली का बिल बचाने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है आवेदन का तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...