PM Kisan Samman Nidhi: कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसमें राज्य सरकारें और भारत सरकार दोनों ही कई योजनाएं चला रहे हैं। जैसे- एक योजना है किसानों के लिए जो बेहद ही काफी चर्चित योजना है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और उन्हें तीन अलग-अलग किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। इसी क्रम में अब चर्चा है कि क्या 23 जुलाई 2024 को पेश होने वाले पूर्ण बजट में किसानों को मिलने वाली इस किस्त को बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं कि क्या ऐसा हो सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...