फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: करने जा रहे हैं पीएम किसान योजना में आवेदन, तो पहले जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

Wed, 03 Jul 2024 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत में आज भी एक बड़ी आबादी खेती करती है और अपना जीवन यापन करती है। देश का अन्नदाता जब मेहनत करके खेती करता है तब जाकर लोगों की थाली तक अन्न पहुंच पाता है। इसलिए इन किसानों को खेती के दौरान कोई आर्थिक समस्या न आए जिसके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं, लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि आवेदन के समय आपको कौन से दस्तावेज चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर एक भी दस्तावेज कम हुआ तो आपका आवेदन अटक सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं, जो आवेदन के समय है...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
आवेदन के समय आपको चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

आधार कार्ड चाहिए
  • अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसमें आवेदन करना होता है। इस दौरान आपको कई दस्तावेज चाहिए जिसमें से एक आपका आधार कार्ड है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपका आवेदन अटक सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
जमीन के कागजात होने जरूरी हैं
  • आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना में नामांकन किया जाए तो पात्र लोग कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए जरूरी हो जाता है कि आपके पास जमीन के कागजात हो। भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले दस्तावेजों का आपके पास होना जरूरी है जिससे पता चल पाएगा कि जमीन के मालिक आप ही हैं।

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
बैंक खाते की जानकारी
  • आपको पंजीकरण के समय एक फॉर्म भरना होता है जिसमें आपको अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होती है। खाता संख्या क्या है, आईएफएससी कोड क्या है जैसी चीजें यहां भरनी होती हैं। दरअसल, आपके द्वारा दिए गए बैंक खाते में ही आपको किस्त के पैसे सरकार की तरफ से भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि में आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
ये दस्तावेज भी चाहिए:-
  • आवेदन के समय आवेदनकर्ता को आय प्रमाण पत्र चाहिए
  • आपको नागरिकता प्रमाण पत्र भी चाहिए
  • पासपोर्ट साइज भी पंजीकरण के समय चाहिए होती है
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें