आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। उनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन। इस योजना के तहत सरकार किसी भी आम नागरिक को 25 लाख रुपये तक का लोन आर्थिक सहायता के रूप में देती है। इस योजना को पहले की दो सरकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार योजना और ग्रामीण रोजगार सृजन को मिलाकर बनाया गया है। इन दोनों ही योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करना था। इसके तहत ऐसे युवाओं को सहायता देनी थी, जो सरकारी या गैर-सरकारी नौकरी न करके खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। उस रोजगार से खुद के साथ दो-चार और लोगों को रोजी-रोटी का मौका देना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो इसके तहत लोन ले सकते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेने के सबसे पहले इसके बारे में अच्छे से जानना जरूरी है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इस योजना के लिए कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है...