फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आपको भी मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें आवेदनकर्ता

Wed, 02 Oct 2024 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसके लिए विभिन्न तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया और मौजूदा समय में इससे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जो लाभ मिलते हैं वे क्या हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • जब आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके अलावा आप जब योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सकें
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर आप जब इसे चुका देते हैं तो इसके बाद आपको दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाता है
  • इस लोन के लिए आपसे कोई गारंटी नहीं ली जाती और ये सस्ती ब्याज दर पर आपको दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
क्या आपको मिलता है लाभ?

जो लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं उनके लिए एक पात्रता सूची है। इस सूची के मुताबिक जो लोग पात्र हैं, वो हैं...
  • जो मालाकार हैं
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें