फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 1 करोड़, समझिए गणित

Wed, 02 Oct 2024 03:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
Mutual Fund Investment: अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप कुछ सालों में 1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। आज के समय जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है।

इस स्थिति में म्यूचुअल फंड में किया गया आपका निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। हालांकि, निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा यह बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके 1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करना है।

IRCTC: केरल की इन खूबसूरत जगहों पर आईआरसीटीसी करा रहा सैर, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों के लिए करना होगा। इस दौरान आपको उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर सालाना 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ये पैसे आपको आर्थिक रूप से आजाद करने का काम करेंगे। 

Indian Railways: क्या ट्रेन छूट जाने की स्थिति में उस टिकट पर दूसरी ट्रेन में कर सकते हैं सफर? जानें नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment - फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें