फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या है पात्रता और क्या चाहिए दस्तावेज? आवेदन से पहले यहां जानें सबकुछ

Tue, 07 Nov 2023 06:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। इनमें स्वास्थ्य, राशन, आवास, बीमा, पेंशन समेत कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में पिछले महीने केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया और इन्हें आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि इस योजना की पात्रता सूची क्या है, कौन से दस्तावेज आवेदन के समय चाहिए होंगे आदि। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ:-
  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं, तो आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड मिलने का प्रावधान है
  • साथ ही इसेंटिव की भी व्यवस्था है
  • आप सामान खरीद सके, टूलकिट खरीद सके, इसके लिए 15 हजार रुपये का एडवांस मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
पात्रता सूची देख लें:-
  • अगर आप दर्जी या ताला बनाने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई, मालाकार, धोबी हैं
  • पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : pexel
  • लोहार, सुनार हैं
  • अस्त्रकार, मूर्तिकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • राजमिस्त्री और नाव निर्माता हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, तो आप पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते है आवेदन:-
  • पिछली स्लाइड में दी गई सूची के मुताबिक, अगर आप पात्र हैं तो आप आवेदन करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको जनसेवा केंद्र जाना है और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर उन्हें संबंधित दस्तावेज दें और इसके बाद आपकी पात्रता और दस्तावेज चेक होंगे
  • सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें