PM Vishwakarma Yojana: सरकारी योजनाओं का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इसमें सरकार आपको लाभ देती है। अगर निवेश वाली योजनाओं को छोड़ दिया जाए, तो लगभग बाकी सभी योजनाओं में सिर्फ पात्रता के आधार पर आर्थिक मदद, सब्सिडी या अन्य तरह से मदद मिलती है। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और कुछ खास वर्गों को केंद्रित करते हुए इस योजना को शुरू किया गया, जिसमें 18 पारंपरिक व्यापार शामिल हैं। वहीं, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को कुछ खास लाभ भी मिलते हैं, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं...