फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन से पहले ऐसे चेक कर लें पात्रता, जानें आप ले पाएंगे लाभ या नहीं

Sat, 17 Feb 2024 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक बड़ी संख्या में लोग सरकारी योजनाओं के जरिए लाभ ले रहे हैं। फिर चाहे आप शहरी इलाके में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्र में, बस अगर आप पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही ले लीजिए। इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को केंद्र सरकार द्वारा की गई। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इन्हें आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। बस आपको आवेदन से पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : istock
लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं:-
  • रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड और इसेंटिव की सुविधा
  • 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये और इसे चुकाने पर अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Istock
पात्रता के बारे में जानें

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो आवेदन करने जा रहे हैं, उन आवेदनकर्ताओं की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है। साथ ही इसमें वो लोग आवेदन कर सकते हैं...
  • जो अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं

4 of 6
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Istock
  • जो लोग सुनार हैं
  • पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, तो आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आप पात्र हैं, तो पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं और वहां संबंधित अधिकारी से मिलें
  • फिर उन्हें मांगे गए संबंधित दस्तावेज दें,
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : istock
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और पात्रता चेक होती है
  • फिर जब जांच सही पाई जाती है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें