Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आयुष्मान भारत योजना जैसी ही अनेकों योजनाओं को भारत सरकार चलाती है ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसके लिए इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है जिसका संचालन भी केंद्र सरकार ही करती है। इस योजना को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है ताकि इन व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले जानना होगा कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। साथ ही आप इस खबर में इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...