फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: जुड़ना चाहते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से, तो पहले जान लें कौन है पात्र और कौन है अपात्र

Sat, 03 Feb 2024 01:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: सरकारी योजनाओं के जरिए उन लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाती है, जो असल में इन योजना के लिए पात्र हैं, जो लोग जरूरतमंद हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग मध्यम वर्ग से आते हैं आदि। इसके लिए स्वास्थ्य, बीमा, रोजगार, शिक्षा, पेंशन, राशन, आवास जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है, जिसे 17 सितंबर 2023 को केंद्र सरकार ने लॉन्च किया। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता के बारे में जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
ये लोग ले पाएंगे लाभ:-
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं, तो आप पात्र हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाएं
  • फिर जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
लाभार्थियों को मिलते हैं ये लाभ:-
  • अगर आप योजना से जुड़ते हैं, तो आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • बिना सिक्योरिटी के लाभार्थी पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये तक का लोन ले सकता है आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें