फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: टूलकिट के लिए 15 हजार तो ट्रेनिंग के लिए रोजाना 500 रुपये, जानें और क्या लाभ मिलते हैं इस योजना में

Sat, 21 Dec 2024 06:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़े हुए हैं तो जानते होंगे कि योजना के लाभार्थियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ले लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Details in Hindi: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर हां तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते होंगे। इसमें कई योजना में तो आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जबकि, कई योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है। दूसरी तरफ कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके अंतर्गत कोई सामान दिया जाता है।

ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और साथ ही लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाने का काम भी किया जाता है। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को क्या-क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं लाभार्थियों को?
  • जो लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और जब तक प्रशिक्षण दिया जात है, तब तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। यही नहीं इसमें इसेंटिव देने की भी व्यवस्था है
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि वे टूलकिट खरीद सकें
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इन लाभों के अलावा लोन देने का भी प्रावधान इस योजना में है जिसमें सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन दिया जाता है
  • इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है जिसे तय समय तक वापिस करना होता है। इसके बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले पात्रता के बारे में जान लें:-
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें