फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card DOB: अगर आपके आधार में भी गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि? तो ऐसे करवा सकते हैं सही

Sat, 21 Dec 2024 03:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास भी आधार कार्ड है और इसमें जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है तो आप इसे सही करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें? - फोटो : Adobe stock
Update Aadhaar Card Date Of Birth: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिसमें से एक आधार कार्ड भी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा ये आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड से आप सरकारी और गैर-सरकारी जैसे कई काम करवा सकते हैं। बात अगर आधार कार्ड की करें तो इस आधार कार्ड में कार्डधारक की कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें कार्ड धारक का नाम, पता, पिता/पति का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारियां होती हैं।

वहीं, कई लोगों की जन्मतिथि गलत प्रिंट हो जाती है जिसके कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि इसकी वजह से उनके कई काम अटक जाते हैं। ऐसे में अगर आपके आधार में भी जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है तो आप इसे सही करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आधार कार्ड में जन्मतिथि ठीक करवाने के तरीके के बारे में आप जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
इस तरह सही करवा सकते हैं गलत जन्मतिथि को:-

पहला स्टेप
  • अगर आपके भी आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो घबराएं नहीं क्योंकि आप इसे सही करवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • लिए हुए करेक्शन फॉर्म को आपको भरना होता है जिसमें आपको कार्ड धारक का नाम, आधार नंबर और ये जानकारी देनी है कि आपको जन्मतिथि सही करवानी है
  • फॉर्म में सही जन्मतिथि जरूर दर्ज करें
  • ध्यान रहे कि फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज भी लगाना होता है

4 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • ऐसे कोई दस्तावेज आप लगा सकते हैं जिसमें आपकी सही जन्मतिथि दर्ज है
  • इसके बाद आपको अपनी बारी का इंतजार करना होता है और जब आपका नंबर आए तो संबंधित अधिकारी से मिलें
  • अब अधिकारी आपसे फॉर्म लेते हैं और फिर आपके फिंगर प्रिंट लेते हैं और उन्हें वेरिफाई करते हैं
  • जांच सही पाने के बाद आगे का प्रोसेस पूरा किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • अधिकारी फिर आपके दस्तावेज को वेरिफाई करता है और इसके बाद आपकी सही जन्मतिथि को डाटा में फीड करता है
  • आवेदन सबमिट करने के कुछ दिनों के भीतर आपकी सही जन्मतिथि आपके आधार कार्ड में अपडेट हो जाती है
  • ऐसे में आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाकर नई जन्मतिथि अपडेट वाला आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं या आप ई-आधार भी डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें