फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Suryoday Yojana: क्या है सूर्योंदय योजना और कौन ले सकता है लाभ? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता

Fri, 16 Feb 2024 12:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्योदय योजना क्या है? - फोटो : tw
PM Suryoday Yojana: केंद्र सरकार पहले ही कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए जरूरतमंद, गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग तक को लाभ देने का प्रावधान है। इसी कड़ी में 22 जनवरी 2024 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद शाम दिल्ली पहुंचे, तो उन्होंने एक योजना का एलान किया। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो क्या आप जुड़ सकते हैं? दरअसल, इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे जान सकते हैं कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम सूर्योदय योजना क्या है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इसमें एक करोड़ लोगों को लाभ देने की कोशिश है, जिससे इन लोगों का बिजली का बिल जीरो होने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम सूर्योदय योजना क्या है? - फोटो : istock
कौन लोग पात्र हैं?
  • बात अगर योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र लोगों की करें, तो इसमें कई लोग शामिल हैं। योजना का लाभ सबसे पहले वो लोग ले सकते हैं जो गरीब वर्ग से आते हैं। इसके अलावा अगर आप मध्यम वर्ग से आते हैं, तो आप भी इसके लिए पात्र हो सकते हैं।

4 of 5
पीएम सूर्योदय योजना क्या है? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपकी सालाना आय एक या डेढ़ लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदनकर्ता का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। आपका अपना घर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम सूर्योदय योजना क्या है? - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ अगर आपके घर में कोई सरकारी नौकरी करता है या आप खुद सरकारी अफसर हैं, तो आप योजना के लिए पात्र नहीं है। इसके अलावा जो लोग टैक्स भरते हैं, वो लोग भी पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें