PM Suraksha Bima Yojana: हम सभी लोग अपने परिवार के लोगों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से निवेश शुरू कर देते हैं, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हालांकि, कई मर्तबा परिवार के मुखिया की मृत्यु या उसके साथ कोई दुर्घटना होने के बाद घर के सदस्यों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में उनके समक्ष कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको बीमा कवर लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। योजना के तहत हादसे की स्थिति में बीमा धारक को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आज हम इस स्कीम के बारे में जानेंगे। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं?