फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: मजदूर ध्यान दें, सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये

Tue, 22 Aug 2023 09:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूर वर्ग के लोगों की है। अपने शुरुआती दौर में ये लोग मजदूरी या किन्हीं और चीजों को करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। हालांकि, उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता। ऐसे में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना में आवेदन करने के बाद गरीब मजदरों को हर साल 36 हजार रुपये मिलते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार की श्रम योगी मानधन योजना में केवल 18 से 40 साल के बीच के असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूर ही आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद इन श्रमिकों को 55 से लेकर 200 रुपये का निवेश हर महीने करना होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है। वहीं 40 साल की उम्र में आवेदन करने पर आपको 200 रुपये का निवेश हर महीने करना होगा। 

भारत सरकार शुरू करने जा रही विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, जानिए क्या है स्कीम और किन लोगों को मिलेगा फायदा?

4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock
वहीं जब आपकी उम्र 60 साल की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ऐसे में आपको सालाना 36 हजार रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock
ऐसे में भविष्य में आपको आर्थिक स्तर पर किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। आप इन पैसों से अपने छोटे मोटे खर्चे चला सकेंगे। मजदूर वर्ग के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार की यह एक बेहद ही शानदार योजना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें