फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये तक का लाभ: एक क्लिक में जानें क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं, ये रहा तरीका

Mon, 21 Aug 2023 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
Ayushman Card Eligibility: अगर आप अपने ब्लॉक, अपने ग्राम प्रधान, चेयरमैन, सभासद आदि से पता करेंगे, तो आपको मालूम होगा कि कई तरह की ऐसी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए आप लाभ ले सकते हैं। सरकार इन योजनाओं पर हर साल मोटा पैसा खर्च करती है, ताकि शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक भी लाभ पहुंच सके। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। इस योजना के तहत खास लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। साथ ही आप जान सकते हैं कि आप इसका लाभ ले सकते हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock
योजना और इसके लाभ:-
  • योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है
  • योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं
  • फिर इस आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
पात्रता सूची देखें:-
  • अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • अगर आपका मकान कच्चा है
  • अगर कोई दिहाड़ी मजदूर है
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : pixabay
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • ऊपर दी गई लिस्ट के मुताबिक, अगर आप पात्र हैं, तो फिर आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना है
  • केंद्र पर जाकर आपको आवेदन करना होता है और अपना पंजीकरण करवाना होता है
  • साथ में आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत एक मोबाइल नंबर भी लेकर जाएं
  • इसके बाद आपका आवेदन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें