फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM SYMY: श्रमिकों को सरकार दे रही सालाना 36 हजार रुपये, स्कीम में आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें

Thu, 02 Feb 2023 02:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Eligibility Criteria - फोटो : iStock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में एक बड़ी आबादी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। इन लोगों के पास कमाई का कोई संगठित जरिया नहीं होता है। इन्हें अपनी आजीविका के लिए दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर होना पड़ता है। इस कारण समय-समय पर इन लोगों को मौसमी बेरोजगारी भी काफी परेशान करती है। खैर, अपने शुरुआती जीवन में जैसे तैसे करके ये लोग अपना जीवन गुजर बसर कर लेते हैं। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर इन लोगों के लिए श्रम करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसी को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Eligibility Criteria - फोटो : istock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी श्रमिक 55 रुपये निवेश करके 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये (सालाना 36 हजार रुपये) की पेंशन का लाभ उठा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Eligibility Criteria - फोटो : istock
भारत सरकार की इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच के श्रमिक ही निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया गया है। ऐसे में इसका लाभ ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। 

पैन कार्ड बनेगा पहचान: अब केवाईसी के लिए PAN का होगा इस्तेमाल, आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत

4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Eligibility Criteria - फोटो : istock
स्कीम के अंतर्गत अगर आवेदनकर्ता की आय 15 हजार रुपये या इससे ज्यादा है। इस स्थिति में वह इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकता है। अगर आवेदनकर्ता की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को पेंशन की 50 प्रतिशत राशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Eligibility Criteria - फोटो : istock
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। कोई भी असंगठित क्षेत्र से जुड़ा श्रमिक जो बताई गई शर्तों को पूरा करता है। वह इस स्कीम का लाभ उठा सकता है। 

Cumin Seeds: बाजार में बिक रहा है नकली जीरा, ऐसे करें असली नकली में पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें