PM Kisan Samman Nidhi 16th Installment Release Date: देश में अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। मौजूदा समय में ही देखेंगे तो राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही ऐसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को साल में 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसकी तारीख भी सामने आ गई है। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं और जानेंगे कि किन किसानों को लाभ मिल सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...