Modi Govt Best Schemes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर यानी आज 75वां जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 को जन्मे पीएम मोदी को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। नरेंद्र मोदी लगातर 11 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। मोदी सरकार ने 11 साल के कार्यकाल में देश की जनता के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। इसके जरिए लोगों को किसान सम्मान निधि योजना से लेकर आयुष्मान भारत योजना तक का फायदा मिल रहा है। इन तमाम योजनाओं के जरिए वे घर-घर पहुंचे हैं। आज हम आपको ऐसी ही मोदी सरकार की पांच बड़ी योजनाओं के बारे में बताते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
मोदी सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की, जो सबसे लोकप्रिय सरकारी योजनाओं में से एक है। इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सरकार 6000 रुपये सालाना की आर्थिक मदद तीन किस्तों में देती है। इस योजना के तहत अभी तक 20 किस्तें किसानों के खाते में जमा की जा चुकी हैं।