PM Kisan Yojana 21st Installment: सरकार जब भी किसी योजना को चलाती है तो उसे शुरू करने के पीछे एक उद्धेश्य साफ होता है कि उस योजना के जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ दिया जाए। इसके लिए योजना की पात्रता सूची तय की जाती है। ये पात्रता सूची बताती है कि कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
क्या आप इस योजना से जुड़े हैं? अगर हां, तो आपको इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं। अब तक योजना के तहत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर किन किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिल सकता है और कौन किसान किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...