PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जैसे-केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन काफी समय से कर रही है। इस योजना के अंतर्गत योजना से जुड़े लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। वहीं, अब तक 11 किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में आ चुके हैं, लेकिन 12वीं किस्त आने में थोड़ी देरी नजर आ रही है। ऐसे में योजना से जुड़े किसान ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये देरी क्यों हो रही है और 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...