फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Alert: आपका पैन कार्ड भी हो सकता है नकली, इस तरीके से तुरंत लगाएं पता

Sat, 15 Oct 2022 04:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे फर्क करें - फोटो : amar ujala
Fake Pan Card: हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जिनकी जरूरत कई अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती है। जैसे- सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। ठीक ऐसे ही एक और दस्तावेज है जिसकी जरूरत कई कामों के लिए पड़ती है। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर की। बिना पैन कार्ड के आपके कई काम अटक सकते हैं, जैसे- बैंक में खाता खुलवाने का काम हो, वित्तीय लेन देन करना हो, लोन लेना हो, आयकर रिटर्न दाखिल करना हो आदि। इसलिए लोग पैन कार्ड बनवाते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका पैन कार्ड नकली निकल जाए? अगर आपके मन में भी ये शंका है या आप ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं कि आप कैसे पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे फर्क करें - फोटो : istock
ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • जिन लोगों के पैन कार्ड साल 2018 के बाद के बने हुए हैं, वो अपने पैन कार्ड का पता लगा सकते हैं कि वो असली है या नकली। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से 'पैन क्यूआर कोड रीडर' एप को डाउनलोड करना है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तैयार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे फर्क करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब जब आप इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर चुके हैं, तो फिर आपको एप में कैमरा व्यूफाइंडर देखना है, जिसमें हर रंग का प्लस दिखाई देगा।

4 of 5
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे फर्क करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • ये मिल जाए, तो आपको इस व्यूफाइंडर से पैन कार्ड पर दिए हुए क्यूआर कोड को कैप्चर करना है। जब ये कैप्चर हो जाएगा तो आपको बीप की आवाज सुनाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे फर्क करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद जैसे ही ये स्कैन हो जाएगा, तो आपके सामने आपके पैन कार्ड की सारी जानकारी आ जाएगी। इसे आप अपने पैन कार्ड से मिलाकर ये जान सकते हैं कि ये असली है या फिर नकली पैन कार्ड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें