फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जून या जुलाई में से कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

Fri, 10 May 2024 11:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala
17th Installment Release Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसका लाभ सीधे तौर पर पात्र किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, जिसमें हर चार महीने में किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। ऐसे में अब तक किसानों को 16 किस्त मिल चुकी है और अब बारी 17वीं किस्त की है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है? क्या इस किस्त के पैसे जून में आ सकते हैं या फिर जुलाई महीने में? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि पात्र किसानों को 17वीं किस्त कब तक मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त?
  • जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त का लाभ चार महीने के अंतराल पर दिया जाता है। ऐसे में 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी हुई थी, जिसके बाद अगली किस्त का समय जून में होता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Istock
  • वहीं, इस बार देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, जिनका परिणाम 4 जून 2024 को आएगा। इसके बाद कुछ दिनों के भीतर नई सरकार का गठन होगा। ऐसे में मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 17वीं किस्त जून के आखिरी सप्ताह में या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

4 of 6
17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Istock
इतने किसानों को मिली थी 16वीं किस्त
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद 16वीं किस्त के पैसे जारी किए थे। लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को भेजा गया था। वहीं, माना जा रहा है कि इस बार भी ये संख्या इसी के आसपास रह सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
ये काम जरूर करवा लें:-
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो समय रहते ई-केवाईसी जरूर करवा लें
  • वहीं, जो किसान भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे, वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को भी तय समय तक करवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना भी अनिवार्य है। ऐसा न करवाने पर भी किस्त अटक सकती है। ये काम अपने बैंक जाकर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें