PM Kisan Yojana Update: देश के अन्नदाताओं के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। ये एक ऐसी योजना है जिसका लाभ किसान उठा सकते हैं। जो किसान गरीब हैं और जिन्हें मदद की जरूरत है, वो किसान इस योजना से जुड़कर आर्थिक मदद पा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो उनके सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में ये पैसे दिए जाते हैं। 11 किस्त आने के बाद अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन 12वीं किस्त कब तक आ सकती है, ये जानने से पहले सभी लाभार्थियों के लिए एक काम कराना जरूरी है। वरना 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...