फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, बस जरूर कर लें ये एक काम वरना अटक सकते हैं पैसे

Fri, 19 Aug 2022 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana Update: देश के अन्नदाताओं के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। ये एक ऐसी योजना है जिसका लाभ किसान उठा सकते हैं। जो किसान गरीब हैं और जिन्हें मदद की जरूरत है, वो किसान इस योजना से जुड़कर आर्थिक मदद पा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो उनके सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में ये पैसे दिए जाते हैं। 11 किस्त आने के बाद अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन 12वीं किस्त कब तक आ सकती है, ये जानने से पहले सभी लाभार्थियों के लिए एक काम कराना जरूरी है। वरना 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Istock
ये है वो काम
  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए इसे जरूर करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
  • जहां ई-केवाईसी करवाने की पहले आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी, तो वहीं अब सरकार की तरफ से इसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपने अब तक ये नहीं करवाई है, तो इस तारीख तक जरूर करवा लें।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी
  • आप घर बैठे पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Amar Ujala
कब आ सकती है 12वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थियों को 11 किस्त के पैसे दिए जा चुके हैं, और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 12वीं किस्त अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें