फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए जरूर करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Fri, 22 Mar 2024 10:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलती हैं, जिनके जरिए एक बड़े वर्ग या जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना को किसानों के लिए चलाया जाता है। वहीं, इस योजना में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ पात्र किसानों को दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक काम ऐसा है जिसे अगर किसान न करवाएं, तो किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है, जिसे किसानों को करवाना अनिवार्य है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
कब आ सकती है 17वीं किस्त?
  • बीती 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी हुई, जिसमें 9 करोड़ पात्र किसानों को पैसे दिए गए। वहीं, हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि 17वीं किस्त जून-जुलाई में जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
ये काम है जरूरी
  • दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर कोई लाभार्थी इस काम को नहीं करवाता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर आप योजना से जुड़े हैं, तो इस काम को तुरंत करवा लें।

4 of 5
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है और आपको ये करवानी है, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन सा काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock
  • वहीं, आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां आप फॉर्म भरकर इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें