PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं, जो इनका लाभ ले रहे हैं। इनमें शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे में राज्य सरकारें अलग से और केंद्र सरकार अलग से कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसी कड़ी में इस बार 13वीं किस्त जल्द आ सकती है। पर कई किसान ऐसे भी हैं, जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं और शायद आप ये न जानते हों। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसे कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...