PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: क्या आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आप बतौर किसान इससे जुड़ सकते हैं क्योंकि इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इसी कड़ी में आज इस योजना के अंतर्गत 16वीं किस्त जारी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 16वीं किस्त हस्तांतरित की, जिसके बाद लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला। लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी होंगे जिनको ये लाभ नहीं मिल पाया होगा? पर क्या आप जानते हैं कि 16वीं किस्त आपको क्यों नहीं मिल पाई है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप आगे इसके पीछे के कारणों के बारे में जान सकते हैं...