फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 16वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं

Wed, 28 Feb 2024 06:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Check: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया। ये धनराशि डीबीटी के माधय्म से किसानों के बैंक खाते में भेजी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के साथ संवाद भी किया। भारत सरकार ने पिछले साल 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। इसके बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आपके खाते में 16वीं किस्त के पैसे आए होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : ANI
इस स्थिति में आपके बैंक द्वारा किस्त के पैसों के ट्रांसफर होने को लेकर आपके मोबाइल पर एक मैसेज आया होगा। अगर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज नहीं आया है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त आई है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
इसके अलावा आप अपने बैंक में जाकर पासबुक एंट्री करवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

Car Care Tips: गर्मी शुरू होने से पहले अपनी कार में जरूर कर लें ये चीजें, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें