फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 20वीं किस्त के पैसे, चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में

Thu, 08 May 2025 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: पीएम किसान योजना के तहत 20वीं किस्त का इंतजार सभी को है, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें 20वीं किस्त नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana Not Eligible Farmers List: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या सरकार जून में जारी कर सकती है 20वीं किस्त? जानें किसानों को मिलने हैं कितने पैसे

अगर आप भी एक किसान हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे हैं जो इस किस्त से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कहीं आप तो इस सूची में नहीं जिन किसानों की किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी और इसके चार महीने के अंतराल पर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है क्योंकि 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

नंबर 1
  • अगर आपने आधार लिंकिंग नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों को अपने बैंक जाना होता है और वहां जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं वो किस्त से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
20वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Freepik
नंबर 2
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। इसमें योजना से जुड़े किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है और जब सबकुछ सही पाया जाता है तभी योजना का लाभ मिलता है। पर अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ये काम किसानों के लिए जरूरी है जिसे आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं या आप किसान एप से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें