फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं आएंगे आपके खाते में अगली किस्त के पैसे

Sun, 12 Jun 2022 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भारत सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को सही दिशा देना है। इसी के तहत भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 3 किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अब तक देश भर में किसानों को कुल 11 किस्त मिल चुकी हैं। वहीं कई बार किसानों के खाते में योजना के अंतर्गत किस्त के पैसे नहीं आते हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको आवेदन के समय कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
कई बार लोग पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय अपने नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज कर देते हैं। अगर आपने भी अपने नाम की स्पेलिंग को गलत दर्ज किया है। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने नाम की स्पेलिंग को ठीक करा लेना चाहिए। वरना आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
अगर आपने आवेदन करते समय गलत एड्रेस को फिल किया है। इस स्थिति में आपको किस्त का लाभ मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। आपको तुरंत पीएम किसान योजना में अपने गलत एड्रेस को ठीक करा लेना चाहिए।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
आज विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन गया है। ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय आपको उसमें आधार नंबर ठीक ठीक दर्ज करने की जरूरत है। अगर आप गलत आधार नंबर दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : अमर उजाला
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अगर आप अपना नाम हिंदी में लिखते हैं, तो इस स्थिति में आपको किस्त का लाभ मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। आपको हमेशा अंग्रेजी में नाम फिल करना चाहिए। ये अनिवार्य है। अगर आपने अपना नाम हिंदी में लिखा है, तो उसे तुरंत अंग्रेजी में करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें