PM Kisan Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं के लिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को काफी फायदा भी पहुंच रहा है। जैसे- किसानों को ही ले लीजिए। इनके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, इस बार किसानों को जल्द 14वीं किस्त मिल सकती है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त किसी कारण अटके नहीं तो आपको तीन काम करवाने अनिवार्य हैं। इनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...