फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यहां जानें आपको मिल सकती है 15वीं किस्त या नहीं, ऐसे करें चेक

Sat, 26 Aug 2023 11:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में पहले से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। साथ ही हर साल कई तरह की नई योजनाएं भी इनमें जोड़ी जाती हैं। इसमें से जहां कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चलाती हैं, तो कुछ योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके उन्हें कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। दूसरी तरफ अब तक किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 15वीं किस्त की आने वाली है। ऐसे में कई किसान इस उलझन में जरूर होंगे कि क्या उन्हें ये लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो इसके लिए लाभार्थी अपना स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-

स्टेप 1
  • दरअसल, किसान अपने स्टेटस में एक मैसेज चेक करके ये जान सकते हैं कि उनको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं
  • ऐसे में आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन मिलेगा, आपको इस पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है

4 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे यहां दर्ज करें
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • सबमिट करते ही आपको स्क्रीन पर आपका स्टेटस नजर आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • आपको इस स्टेटस में ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखा हुआ मैसेज नजर आएगा, आपको इसे चेक करना है
  • देखें कि अगर इन तीनों के आगे 'नो' लिखा है, तो इसका मतलब है कि आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है,  तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें