हम घर को साफ रखने की पूरी कोशिश करते हैं और चाहते हैं कि कोई कीड़े-मकोड़े या फिर चूहे घर में न आए। पर कई बार घरों में चूहे घुस आते हैं और इनके कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चूहों के लिए कहा जाता है कि ये खाते कम और चीजों को नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। कपड़े और पेपर जैसी चीजों को ये ज्यादा काटते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के महंगे कपड़े और जरूरत के पेपर तक को ये काट देते हैं। ऐसे में लोग इन्हें जाल में पकड़कर बाहर छोड़ते हैं, पर कई बार ये फिर से वापस घर में आ जाते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे तरीके चाहिए जिनसे ये फिर से लौटकर घर पर न आ सके। तो चलिए ऐसे ही कुछ तरीके जानने की कोशिश करते हैं...