फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ये हैं कुछ हेल्पलाइन नंबर, किसी भी तरह की दिक्कत या किस्त के लिए डायल कर सकते हैं किसान

Sat, 31 Aug 2024 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर। - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप एक किसान हैं तो फिर आप भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। दरअसल, इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को ही दिया जाता है। इसके लिए किसान का योजना के लिए पात्र होना जरूरी होता है। इसमें आपको 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और ऐसा करके सालाना आपको 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, योजना से जुड़े किसानों को अब तक 17 किस्त का लाभ दिया जा चुका है और अब अगली किस्त 18वीं आनी है। इस बीच अगर आपको योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, किस्त के बारे में कुछ जानना है या अन्य कुछ और तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये नंबर्स हैं क्या। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर। - फोटो : istock
पहले जान लीजिए कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
  • बात अगर पिछली यानी 17वीं किस्त की करें तो ये 18 जून 2024 को जारी हुई थी। वहीं, नियम के मुताबिक हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर आती है। ऐसे में जून से अगली किस्त (18वीं किस्त) का समय अक्तूबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर। - फोटो : Freepik
अब जानते हैं हेल्पलाइन के बारे में:-
  • आप अगर किसी भी तरह की कोई जानकारी चाहते हैं जिसमें आपको पीएम किसान योजना के बारे में कुछ जानना है तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं
  • इस नंबर के अलावा भी किसान एक और नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और यहां से उनकी उचित मदद की जा सकती है। दरअसल, ये नंबर है 1800115526 जो कि टोल फ्री नंबर है।

4 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर। - फोटो : Freepik
  • आप चाहे पीएम किसान सम्मान निधि योजना से नए जुड़े हैं या फिर पहले से लाभार्थी हैं और ऐसे में आप किसी प्रकार की मदद चाहते हैं या कुछ जानना चाहते हैं तो आप इस 011-23381092 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर। - फोटो : istock
ईमेल आईडी भी है
  • अगर आप योजना के लाभार्थी हैं और आप योजना से जुड़ी कोई मदद चाहते हैं तो आप हेल्पलाइन के अलावा भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए योजना की एक आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है जिस पर आप ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें