PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी में से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसान एक काम पूरा करवा लें। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन सा है...