फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आपके खाते में भी लिखा है ये मैसेज, तो आने वाले हैं किस्त के पैसे, ऐसे करें चेक

Wed, 07 Sep 2022 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installent: हमारे देश में खेती करने वाले किसानों की संख्या आज भी काफी ज्यादा है। किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करके फसल उगाता है, लेकिन कई बार देखने में आता है कि किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, और इसमें पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक 11 किस्तों के पैसे जारी हो चुके हैं और अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, जिससे आपको पता चल सकता है कि आपको पैसे मिलेंगे या नहीं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में स्टेटस चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं - फोटो : istock
कौन से स्टेटस का क्या मतलब?

पहला स्टेटस
  • जब आप ऑनलाइन स्टेटस चेक करेंगे, तो आपको यहां पर तीन रहत के स्टेटस नजर आएंगे। इसमें पहला 'वेटिंग फॉर अप्रूवल बाय स्टेट' है, जिसका मतलब है कि अभी राज्य सरकार से अप्रूवल नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 7
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं - फोटो : ANI and Istock
दूसरा स्टेटस
  • दूसरा स्टेटस 'रिक्वस्ट फॉर ट्रांसफर' है, जिसका मतलब है कि राज्य की तरफ से किसान का डाटा चेक कर लिया गया है और केंद्र से पैसे ट्रांसफर करने के लिए अनुरोध किया गया है।

4 of 7
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं - फोटो : istock
तीसरा स्टेटस
  • तीसरा स्टेटस 'एफटीओ इज जनरेटेड एंड पेमेंट कंफर्मेशन इज पेंडिंग' है। इस स्टेटस का मतलब होता है कि पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, और अब कुछ दिनों में लाभार्थी के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने खाते का स्टेटस:-

स्टेप 1
  • अपनी किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
  • फिर 'किसान कॉर्नर' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
विज्ञापन

6 of 7
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब 'बेनिफिशरी स्टेटस' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है
  • फिर कैप्चा कोड के विकल्प पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा, और आप इस बारे में जान सकते हैं।

नोट: बस ध्यान रहे कि ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले लाभार्थियों को स्टेटस नजर नहीं आ सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें