फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या पिता और पुत्र दोनों को मिल सकती है 18वीं किस्त? यहां जानें किसान

Sat, 06 Jul 2024 11:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi 18th kist: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए लोग लाभ ले रहे हैं। शहरों से लेकर ग्रमीण इलाकों तक में चल रही इन योजनाओं के जरिए एक बड़ा तबका और जरूरतमंद व गरीब वर्ग आर्थिक लाभ और योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले अतिरिक्त लाभ ले रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। वहीं, इस बार 18वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में क्या पिता और बेटे दोनों को इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है? - फोटो : Istock
कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को अब तक 17 किस्त मिल चुकी हैं। वहीं, इस बार बारी 18वीं किस्त की है। हालांकि, अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन नियम की मानें तो योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जून में जारी हुई थी तो उस हिसाब से 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है? - फोटो : Istock
किसे मिल सकता है लाभ?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं या जुड़ना चाह रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि पिता और पुत्र में से किसे लाभ मिल सकता है या फिर दोनों को मिल सकता है? तो इसका जवाब है कि एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ मिल सकता है।

4 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है? - फोटो : Freepik
  • आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर एक परिवार में से एक सदस्य से ज्यादा लोगों ने योजना में आवेदन किया है तो ऐसे में आवेदन रद्द हो जाता है। इसलिए पिता और पुत्र दोनों किस्त का लाभ नहीं ले सकते सिर्फ एक ही व्यक्ति ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है? - फोटो : istock
ये काम करवाने हैं जरूरी:-
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी पड़ती है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है
  • अगर आप लाभ लेना चाहते हैं तो आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें