PM Kisan Yojana e KYC for 20th Installment: जब भी सरकार किसी योजना की शुरुआत करती है तो उस योजना को शुरू करने के पीछे कोई न कोई उद्धेश्य जरूर होता है। जैसे, कई योजनाओं को किसी खास वर्ग के लिए शुरू किया जाता है ताकि उनकी मदद की जा सके। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ पात्र किसानों को दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या इस हफ्ते जारी हो सकती है 20वीं किस्त या अभी और लगेगा समय? यहां जानें किसान
इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी क्रम में अब तक 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको अगली किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें, क्योंकि इसको बिना करवाए तो किस्त नहीं मिलने वाली। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे ही ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
इसका तरीका आप आगे जान सकते हैं...