15th Installment Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आप चाहें शहरों में देख लीजिए या फिर ग्रामीण इलाकों में, आपको यहां ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या मिल सकती है जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इन्हीं में एक योजना किसानों के लिए है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। अब तक किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 15वीं किस्त की है, लेकिन कुछ गलतियां हैं जिनके कारण किसानों की 15वीं किस्त अटक सकती है। ऐसे में आपको इन गलतियों को करने से बचना है। तो चलिए जानते हैं किन कारणों से 15वीं किस्त अटक सकती है...