PM Kisan Yojana: देशभर में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें कुछ योजनाएं राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए, तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार पूरे देश के लिए चलाती है। मुफ्त व सस्ता राशन, आवास, पेंशन, बीमा, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता जैसी कई योजनाएं देश में चल रही हैं। यही नहीं किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर 2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। 12 किस्त जारी होने के बाद अब सभी लाभार्थी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे और ये किसान कौन हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...